पीसीबी चेयरमैन पद से रमीज राजा की हुई छुट्ठी, नजम सेठी होंगे नए चेयरमैन

Kiran Yadav
Published On:
Rameez Raja removed from the post of PCB chairman, Najam Sethi will be the new chairman

पीसीबी चेयरमैन पद से रमीज राजा की हुई छुट्ठी, नजम सेठी होंगे नए चेयरमैन : इंग्लैंड के खिलाफ घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है , अब उनकी जगह नजम सेठी को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

नजम सेठी के नाम पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मुहर लगाते हुए उन्हें पीसीबी की कमान सौंपी है। सेठी पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार भी रह चुके हैं। वे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।

पाकिस्तान के 1992 विश्वकप जीतने वाले टीम के सदस्य रहे रमीज राजा को पिछले साल सितंबर में 3 साल की अवधि के लिए सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का 36वां अध्यक्ष चुना गया था।

ये भी पढ़े : “जाकर केले का स्टॉल खोलो या अंडे बेचो” , पूर्व कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों के ऊपर प्रेशर को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

इससे पहले भी नजम सेठी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में यह पद छोड़ा था। उन्होंने 2013 और 2014 में पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, हालांकि वह एक बार फिर अध्यक्ष के रूप में वापस आ गए हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद से ही पीसीबी चेयरमैन को बदलने की खबरें आ रही थीं, जो अब पक्की हो गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...