हार्दिक पंड्या के टी20 में कप्तानी को लेकर रशीद खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Rashid Khan gave a big reaction to Hardik Pandya's captaincy in T20

हार्दिक पंड्या के टी20 में कप्तानी को लेकर रशीद खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : अफ़ग़ानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

राशिद खान के अनुसार अगर हार्दिक पांड्या को टी20 का कप्तान बनाया जाता है तो फिर उन्हें इस बात की काफी ज्यादा खुशी होगी।

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद न्यूज़ीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था।

उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 1-0 से सीरीज में जीत हासिल की। यह तीसरा मौका रहा जब हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए कप्तानी की। इससे पहले वह आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टी20 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की थी – राशिद खान

हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम में भविष्य के टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसी संभावना है कि वह रोहित शर्मा के बाद अगले टी20 कप्तान हो सकते हैं। राशिद खान के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो ये बहुत अच्छी बात होगी. आईएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा,

“हार्दिक पांड्या एक महान खिलाड़ी हैं। मेरे हिसाब से वह राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाए जाने का हकदार है। मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं और अगर उन्हें भारतीय टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जाता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। खिलाड़ियों को मैनेज करना एक मुश्किल काम है और हार्दिक ने इसे आईपीएल में बखूबी निभाया। अगर उन्हें मौका मिलता है तो मुझे और भी ज्यादा खुशी होगी। इसके अलावा मैं अगले साल उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस में खेलने को लेकर उत्सुक हूं।”

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीता था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा रहे डेविड मिलर ने भी पांड्या की कप्तानी की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि हार्दिक पांड्या एक नैचुरल लीडर हैं और इसी वजह से लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...