अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सीरीज रद्द करने के बाद राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा जवाब

Kiran Yadav
Published On:
Rashid Khan gives befitting reply to Cricket Australia after cancellation of series against Afghanistan

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सीरीज रद्द करने के बाद राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा जवाब : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को घोषणा की कि अफगानिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता पर तालिबान की कार्रवाई के कारण वे निर्धारित एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं और इसीलिए सीए ने यह फैसला लिया है।

यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड सुपर लीग के तहत मार्च में यूएई में खेली जानी थी। हालांकि अफगानिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इस फैसले का विरोध किया है और ऑस्ट्रेलिया में हो रही बिग बैश लीग का बहिष्कार करने की बात कही है.

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ खेलने से इनकार किया है। इससे पहले तालिबान के कारण दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच भी टाल दिया गया था। नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाना था लेकिन तालिबान के सत्ता में आने के कारण यह मैच स्थगित करना पड़ा।

तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है कि वह इस वजह से बिग बैश लीग में अपने भविष्य पर विचार कर सकते हैं. साथ ही राशिद ने यह भी गुजारिश की है कि क्रिकेट से राजनीति को दूर रखा जाए.

ये भी पढ़े : एशिया कप 2023 की मेज़बानी को लेकर बीसीसीआई से बातचीत करना चाहते है पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी

बता दें कि राशिद खान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए और ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टैग करते हुए लिखा, क्रिकेट! देश की एक ही उम्मीद है। राजनीति को इससे दूर रखें। इसके अलावा राशिद खान ने टेक्स्ट फोटो भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा-

मुझे यह सुनकर वास्तव में निराशा हुई कि ऑस्ट्रेलिया मार्च में हमारे साथ खेलने के लिए श्रृंखला से बाहर हो गया है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है और हमने विश्व मंच पर काफी प्रगति की है।

राशिद ने आगे कहा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला हमें उस प्रगति से पीछे ले जा रहा है. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना ही असहज है, तो मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को भी असहज नहीं करना चाहता। इसलिए मैं इस टूर्नामेंट में अपने भविष्य पर विचार करूंगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...