BBL 2025 : सिडनी थंडर ने किया अश्विन को साइन कोपलैंड बोले – BBL इतिहास का सबसे…..

Atul Kumar
Published On:
BBL 2025

BBL 2025 – भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) से जुड़ने का फैसला किया है। वह BBL खेलने वाले पहले बड़े भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में सिडनी थंडर की जर्सी में नज़र आएंगे।

अश्विन का बयान

39 वर्षीय अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहा था। अब वह BBL में नई चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “सिडनी थंडर ने मुझे लेकर अपनी रणनीति साफ रखी है।

हमारी बातचीत शानदार रही और हम मेरी भूमिका को लेकर सहमत हैं। मुझे डेविड वॉर्नर का खेल पसंद है और मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हूं।”

BBL के इतिहास का सबसे बड़ा करार

सिडनी थंडर के जीएम ट्रेंट कोपलैंड ने अश्विन को साइन करना BBL के इतिहास का सबसे बड़ा करार बताया। उन्होंने कहा, “यह टूर्नामेंट के लिए मील का पत्थर है। पहला महान भारतीय क्रिकेटर, खेल का आइकॉन—अश्विन बेहद प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं।”

पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर

अब तक भारत में जन्में केवल उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी जैसे खिलाड़ी BBL में उतरे थे, लेकिन दोनों भारत छोड़ने के बाद विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेले। अश्विन ऐसे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर होंगे जो भारत से सक्रिय रहते हुए BBL में उतरेंगे।

BCCI नियम और अश्विन की उपलब्धि

बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी आम तौर पर विदेशी लीग नहीं खेल सकते, जब तक कि वे IPL या टीम इंडिया से जुड़े न हों। अश्विन IPL से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उन्हें यह मौका मिला।

अश्विन का करियर रिकॉर्ड

  • टेस्ट विकेट: 537
  • आईपीएल: 221 मैच, 187 विकेट
    ये आंकड़े बताते हैं कि क्यों उन्हें अब भी दुनिया का सबसे खतरनाक ऑफ स्पिनर माना जाता है।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...