Ravindra Jadeja : जडेजा ने My Modi Story में सुनाया अपना अनुभव कहा – उस पल को कभी नहीं भूल सकता

Atul Kumar
Published On:
Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja – टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने करिश्माई खेल और मैदान पर तलवारबाजी वाले जश्न के लिए मशहूर हैं। लेकिन इस बार वह सुर्खियों में क्रिकेट नहीं बल्कि अपनी PM नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात को लेकर आए।

जडेजा ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक्स (Twitter) पर एक खास वीडियो साझा किया और 2010 की उस यादगार घड़ी का जिक्र किया जब उनकी मोदी से पहली बार मुलाकात हुई थी।

2010 की वो पहली मुलाकात

जडेजा ने बताया कि 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में मैच था। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और मैच शुरू होने से पहले पूरी भारतीय टीम उनसे मिली थी।

“ये तो अपना लड़का है” – मोदी का जडेजा से जुड़ाव

जडेजा ने उस पल को याद करते हुए कहा,
“जब माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने मुझे टीम के बाकी खिलाड़ियों से इंट्रोड्यूस कराया तो नरेंद्र मोदी जी मुस्कुराते हुए बोले – अरे ये तो अपना लड़का है, इसका खास ध्यान रखना।”
जडेजा ने कहा कि इतने बड़े इंसान का इस तरह से स्नेह दिखाना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का पल था।

जडेजा की भावनात्मक पोस्ट

एक्स पर शेयर किए वीडियो में जडेजा ने लिखा कि पीएम मोदी का यह कहना उनके जीवन के सबसे गौरवशाली लम्हों में से एक है। उन्होंने कहा कि वह उस पल को कभी नहीं भूल पाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...