IPL 2023: Ravindra Jadeja ने Winning Shot लगाकर CSK को दिलाई जीत, आखिरी 2 गेंदों पर बनाए 10 रन

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

IPL 2023 अब समाप्त हो चुका है और इस साल Chennai Super Kings ने IPL 2023 Trophy पर कब्जा किया है। बीते दिन खेले गए इस रोमांचक Final Showdown में वैसे तो काफी अटकनें आईं, लेकिन तमाम रुकावटों के बावजूद भी बीते दिन रात को 1:34 बजे आखिरकार इस सीजन का विजेता मिल गया। इस मैच में Chennai Super Kings ने Gujarat Titans को 5 विकेट से मात दे दी और इस सीजन के चैंपियन बन गए।

Ravindra Jadeja ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई जीत

आपको बता दें कि वैसे तो इस मैच में CSK के सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन योगदान दिया है, लेकिन Ravindra Jadeja इस मैच के असली हीरो साबित हुए, जिन्होंने मात्र 6 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस मैच का Winning Shot आखिरी गेंद पर जडेजा के बल्ले से ही निकला। दरअसल, इस मैच में CSK को आखिरी 2 गेंदों पर 10 रनों की जरुरत थी। ऐसे में रवींद्र जडेजा चेन्नई के लिए Match Saver बनकर आए और एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

DLS नियम के चलते ओवरों में हुई थी कटौती

गौरतलब है कि Reserve Day पर खेले जा रहे इस मैच में भी बारिश ने खलल डाली, जिसका खामियाजा CSK को भुगतना पड़ा। दरअसल, बारिश के कारण ग्राउंड गिला हो गया था, जिसके बाद दोबारा मैदान को खेलने लायक बनाने में काफी समय लग गया। इस समय की भरपाई करने के लिए CSK की पारी में से 5 ओवरों की कटौती कर दी गई। ऐसे में CSK को 15 ओवरों में 171 रन बनाने का टारगेट मिला, जिसके जवाब में चेन्नई के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर टारगेट पूरा कर लिया और इस सीजन के विजेता बन गए।

350242388 259624496656194 2732116176393101919 n 1

CSK के बल्लेबाजों ने किया कमाल

आपको बता दें कि इस मैच में CSK की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का नमूना देखने को मिला। इस मैच में Devon Conway 47(25) और Ruturaj Gaikwad 26(16) ने दमदार ओपनिंग की, इसके बाद Shivam Dubey 32(21), Ajinkya Rahane 27(13), Ambati Rayudu 19(8) और Ravindra Jadeja 15(6) ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...