RCB ने कर दी बड़ी गलती! टीम की ताकत पर पड़ेगा गहरा असर… विराट कैसे करेंगे भरपाई?

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB

IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है, लेकिन इससे पहले रविवार यानी 26 दिसंबर को ही सभी 10 टीमों ने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अपने फाइनल स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान RCB ने भी अपनी स्कवॉड में बड़ा बदलाव किया है, जिसने फैंस को काफी हैरान किया है।

दरअसल, Royal Challengers Bangalore ने जहां 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, तो वहीं 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। हालांकि इस दौरान बेंगलुरू की टीम से एक बड़ी चूक हो गई है, जिसकी अगर भरपाई नहीं की गई, तो टीम पर इसका काफी बड़ा असर पड़ सकता है।

RCB ने की बड़ी गलती!

दरअसल, RCB ने जिन 11 खिलाड़ियों के अपनी स्कवॉड से रिलीज किया है, उनमें तीन बड़े गेंदबाजों का नाम भी शामिल है, जो अपने दम पर ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं – Josh Hazlewood, Wanindu Hasaranga और Harshal Patel की। ये तीनों ही गेंदबाज बेंगलुरू टीम के लिए एक अहम ताकत थे, लेकिन आगामी सीजन से पहले ही फ्रेंचाइजी ने इन तीनों को एक साथ रिलीज करके एक बड़ा दाव खेला है।

RCB कैसे करेगी इसकी भरपाई?

गौरतलब है कि ये तीनों गेंदबाज आईपीएल में आरसीबी गेंदबाजी डिपार्टमेंट की रीड की हड्डी माने जाते थे। ऐसे में उनकी भरपाई करना बेहद ही जरुरी होगा, लेकिन अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर Virat Kohli अब किसपर भरोसा जता सकते हैं। आरसीबी के पर्स में 23.25 करोड़ की राशि बची है। ऐसे में जाहिर है कि तीन दिग्गज गेंदबाजों की पूर्ति करने के लिए आरसीबी किन्हीं 2 बड़े गेंदबाजों को टीम में शामिल करने का जरुर सोचेगी। हालांकि ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि वो गेंदबाज आखिर होगा कौन?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...