RCB vs CSK Playing 11: प्लेऑफ के नंबर 4 स्पॉट के लिए आज है बेंगलुरू और चेन्नई का सामना, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs CSK Playing 11

IPL 2024 के 68वें मुकाबले में आज शनिवार यानी 18 अप्रैल को Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच प्लेऑफ के आखिरी स्पॉट के लिए नॉकआउट मुकाबला खेला जाना है। ये मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। आज के इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम इस सीजन से बाहर हो जाएगी।

इस सीजन में अबतक CSK और RCB दोनों ने कुल 13-13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत और 6 हार के बाद CSK के 14 प्वाइंट हैं और फिलहाल चौथे पोजीशन पर है। तो वहीं 6 जीत और 7 हार के बाद RCB के 12 अंक हैं और वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में सांतवें नंबर पर हैं। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले नजर डाले लेते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति क्या हो सकती है –

Royal Challengers Bengaluru की रणनीति

विल जैक्स और रीस टॉपले विश्व कप की तैयारी शुरू करने के लिए स्वदेश लौट आए हैं और इस खेल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल को आज के मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में वापसी करनी चाहिए। यश दयाल बेंगलुरु के लिए पावरप्ले में सबसे बेस्ट रहे हैं।

वो शुरूआती ओवरों में अपनी लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। वहीं वह CSK के टॉप ऑर्डर रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ दोनों के लिए खतरा होंगे। इस सीज़न में बल्लेबाजों को तेज़ गेंदबाज़ों ने क्रमशः पांच बार और तीन बार आउट किया है।

Chennai Super Kings की रणनीति

मथीशा पथिराना और दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान और मोइन अली अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण स्वदेश रवाना हो गए हैं। ऐसे में ये चारों खिलाड़ी CSK की तरफ से उपलब्ध नहीं होंगे।

रवींद्र जडेजा का आरसीबी के तीन प्रमुख बल्लेबाजों के साथ शानदार तालमेल है। उन्होंने मैक्सवेल को छह बार जबकि कोहली और कार्तिक को तीन-तीन बार आउट किया है। ऐसे में वो आज इन तीनों के खिलाफ ही एक शानदार विकल्प बन सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरू – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज [इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्य/यश दयाल]

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर/रिचर्ड ग्लीसन, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना [इम्सपैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...