RCB vs DC Highlights: बैंगलोर ने दिल्ली को 23 रन से हराया, कोहली के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

Published On:

RCB vs DC Highlights: आईपीएल में आज के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 151 रन ही बना पाई और मैच 23 रन से हार गई।

आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराया

आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है। वहीं, दिल्ली को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, अभी इस टूर्नामेंट में काफी समय बचा है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को बाकी बचे मैचों में अधिकतर मुकाबले अपने नाम करने होंगे।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर छह विकेट पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गई। बैंगलोर के लिए कोहली के अलावा महिापाल लोमरोर ने 26 रन बनाए।

वहीं, दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली के लिए बल्ले के साथ सबसे ज्यादा 50 रन मनीष पांडे ने बनाए। नोर्त्जे ने भी 23 रन की पारी खेली। आरसीबी के विजयकुमार ने तीन और सिराज ने दो विकेट लिए।

बैंगलोर ने दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 50 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, महिपाल लोमरोर ने 26 और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन की पारी खेली। अंत में शाहबाज अहमद ने अच्छी पारी खेली। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और ललित यादव को एक-एक विकेट मिले।

पहली पारी में क्या हुआ?


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद में 42 रन जोड़े। प्लेसिस 16 गेंद में 22 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने। अमन हकीम खान ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा।

इसके बाद विराट ने महिपाल लोमरोर के साथ भी 47 रन की साझेदारी की और अपनी टीम का स्कोर 89 रन तक ले गए। इस बीच उन्होंने 33 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह यश धुल को कैच थमा बैठे। कोहली ललित यादव की फुल टॉस गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे और बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए। 

कोहली के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्लवेल ने महिलपाल लोमरोर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। लोमरोर ने 13वें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 18 गेंद में 26 रन बनाए।

उनके आउट होते ही आरसीबी का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पांचवें नंबर पर आए हर्षल पटेल अगले ही ओवर में चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद में 24 रन बनाए। दिनेश कार्तिक भी पहली ही गेंद पर ललित यादव को कैच देकर पवेलियन लौट गए। 

कुलदीप यादव ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए, लेकिन अपनी हैट्रिक नहीं पूरी कर सके। 132 रन पर आरसीबी ने छह विकेट गंवा दिए थे। इसी स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिरे थे। इस वजह से यह टीम आखिरी के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी और 200 का स्कोर बनाने से चूक गई। हालांकि, शाहबाज अहमद ने अनुज रावत के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारी की और 42 रन जोड़े। इसी वजह से आरसीबी की टीम छह विकेट खोकर 174 रन बनाने में सफल रही। 

यह भी पढ़े – IPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRK, अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने का दिया ऑफर

शाहबाज अहमद ने 12 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन अनुज रावत 22 गेंद में 15 रन ही बना सके। अगर वह अपने नाम के अनुरूप बल्लेबाजी करते तो बैंगलोर के पास 200 रन के स्कोर तक पहुंचने का मौका था। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और ललित यादव को एक-एक विकेट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...