RCB vs KKR Pitch Report: बेंगलुरू में आज बल्लेबाजों की चलेगी या गेंदबाज पड़ेंगे भारी? जानें पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs KKR Pitch Report

Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals के बीच आज 29 मार्च यानी शुक्रवार को बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में IPL 2024 का 10वां मुकाबला शाम साढे 7 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के आंकडो़ं की बात की जाए तो इस टूर्नामेंट में अबतक RCB ने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 1 हार के साथ प्वाइंट टेबल में छठे पायदान पर है।

वहीं दूसरी तरफ KKR ने अबतक इस सीजन में महज 1 ही मुकाबला खेला है, जिसमें जीत के साथ चौथे नंबर पर है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि M. Chinnaswamy Stadium के पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है या गेंदबाजों को –

M. Chinnaswamy की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?

आपको बता दें कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को ही काफी फायदा मिलता है, क्योंकि ये पिच कुल मिलाकर तीन परतों से बनी हुई है। वहीं स्पिनर्स को इस पिच पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि इस पिच पर टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। आरसीबी के पहले मैच में इसी ग्राउंड पर पंजाब के खिलाफ भिड़ंत हुई थी, जिसमें मेजबान टीम ने 177 रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा किया था। साथ ही आंकड़ों की मानें तो इस पिच पर खेले गए 89 आईपीएल मैचों में लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम ने 48 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आकाश दीप, अल्ज़ारी जोसेफ, अनुज रावत, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडागे, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, रजत पाटीदार, रीस टॉपले, सौरव चौहान, सुयश प्रभुदेसाई, स्वप्निल सिंह, टॉम कुरेन, विजयकुमार विशक, विराट कोहली, विल जैक्स, यश दयाल

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, नितीश राणा, शेरफेन रदरफोर्ड, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, मुजीब उर रहमान, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, साकिब हुसैन, अंगकृष रघुवंशी, फिलिप साल्ट

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...