RCB vs SRH: रोमांचक मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरू को दी मात, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर हुई छक्के-चौकों की बारिश

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs SRH

बीती रात यानी सोमवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें हैदराबाद ने RCB को 25 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहली ही पारी में 287 रन बनाकर एक बार फिर आईपीएल के इतिहास का सर्वाधिक स्कोर बना दिया।

SRH के बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बारिश

बता दें कि इस मुकाबले में SRH की तरफ से ओपनिंग से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। इस दौरान Travis Head और Abhishek Sharma की जोड़ी ने अपनी टीम को तूफानी शुरूआत दी। इसमें अभिषेक भले ही 34 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन हेड ने महज 41 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेल दी।

वहीं इसके बाद Heinrich Klassen ने भी महज 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रन बना दिए। इसके अलावा अतं में Aiden Markram ने 17 गेंदों पर 32 और Abdul Samad ने महज 10 गेंदों पर 35 रन बनाए। ऐसे में SRH ने निर्धारित 20 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया।

बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हारी RCB

बता दें कि 288 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलुरू पहले से ही काफी प्रेसर में थी, लेकिन Virat Kohli और कप्तान डू प्लेसिस ने काफी तेज शुरूआत की। इस दौरान विराट गलती से 20 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 42 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं डू प्लेसिस भी 28 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन ही बना सके।

दोनों ओपनर्स के बाद RCB ने लगातार 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन अंत में Dinesh Karthik ने कमाल ही कर दिखाया और महज 35 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 83 रन ठोक डाले। हालांकि इसके बावजूद RCB को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...