दूसरे टी20 मैच के बाद पिच को लेकर,पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Regarding the pitch after the second T20 match, the former Indian cricketer gave a big reaction

दूसरे टी20 मैच के बाद पिच को लेकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच की पिच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस मैच में गेंद जिस तरह से टर्न ले रही थी, उसे लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि इस पिच पर दोनों तरफ से स्पिनर ही राज कर रहे थे.

लखनऊ में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 99/8 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत ने एक गेंद शेष रहते 101/4 का स्कोर बना लिया। भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव 26 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़े : सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह न मिलने पर , पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

लखनऊ के इस मैदान में स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी. इस मैच में दोनों टीमों के स्पिनरों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। आकाश चोपड़ा के मुताबिक सबके मन में एक ही सवाल था कि पिच इतनी टर्न क्यों हो रही है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ,

“इस पिच पर सिर्फ स्पिनरों का ही राज था। दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी। भारतीय टीम ने एक बदलाव किया। उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। पिच काफी टर्न ले रही थी लेकिन चहल ने सिर्फ दो ओवर फेंके। उन्होंने अपने दो ओवर में सिर्फ चार रन दिए और एक विकेट भी लिया। विरोधी टीम 99 रन ही बना सकी। गेंद ने पहले ही ओवर से टर्न लेना शुरू कर दिया था और हम सवाल पूछ रहे थे कि इतना टर्न क्यों है।”

आपको बता दे की मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी पिच को लेकर आलोचना की थी और उन्होंने यह भी कहा की इस तरह की पिच टी 20 फॉर्मेट के लिए ठीक नहीं हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...