आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत को अपने साथ देखना चाहते है रिकी पोंटिंग

Kiran Yadav
Published On:
Ricky Ponting wants to see Rishabh Pant with him in IPL 2023

आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत को अपने साथ देखना चाहते है रिकी पोंटिंग : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साल 2022 के आखिर में रुड़की में एक कार हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटे आई थी और उनकी जान को कोई खतरा नहीं था। हाल ही में मुंबई के हॉस्पिटल में ऋषभ पंत की सर्जरी सफल हुई और उन्होंने अपनी सेहत को लेकर भी सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट दिया.

इस बड़े हादसे के कारण ऋषभ पंत अब कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. लेकिन आईपीएल में उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उन्हें आईपीएल के दौरान अपने साथ देखना चाहते हैं.

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी से बात करते हुए ऋषभ पंत को लेकर कई बयान दिए, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को आईपीएल में अपने साथ रखने की इच्छा जताई, भले ही वह खेलने के लिए फिट न हों। इस संदर्भ में रिकी पोंटिंग ने कहा,

“भले ही वह वास्तव में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट न हों, हम उन्हें अपने साथ रखना पसंद करेंगे। वह टीम के साथ रहेंगे, एक कप्तान के रूप में उनका रवैया और वह शानदार मुस्कान जिसे हम सभी बहुत प्यार करते हैं, जिसे हम अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। यदि वह यात्रा करने और टीम के आसपास रहने में सक्षम है, तो मैं चाहता हूं कि वह सप्ताह के हर दिन मेरे बगल में डगआउट में बैठे।”

ये भी पढ़े : सरफ़राज़ खान के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर,चयनकर्ताओं को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

ऋषभ पंत की जगह दूसरे विकटकीपर की तलाश कर रहे हैं – रिकी पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने हाल ही में बताया था कि ऋषभ पंत आगामी आईपीएल में नहीं खेलेंगे। ऐसे में रिकी पोंटिंग ने उनकी जगह नए विकेटकीपर की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि,

“हम ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी की जगह नहीं भर सकते लेकिन हम अब भी विकेटकीपर की तलाश कर रहे हैं.”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...