कलाई में चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बहार हुए ऋतुराज गायकवाड़

Kiran Yadav
Published On:
Rituraj Gaikwad out of T20 series against New Zealand due to wrist injury

कलाई में चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बहार हुए ऋतुराज गायकवाड़ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) 27 जनवरी से शुरू होनी है, लेकिन इस मैच से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कलाई में दर्द की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रितुराज अपनी चोट और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) भेजा गया हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में खेल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 17 जनवरी को हैदराबाद के खिलाफ खेला था। हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 8 रन बनाए। इस मैच के बाद उन्होंने अपनी कलाई की स्थिति के बारे में बीसीसीआई को जानकारी दी थी.

ये भी पढ़े : श्रेयस अय्यर अपना खून पसीना बहाकर पहुँचे है इस मुकाम पर, कई रातें गुजारी है भूखे रहकर

यह दूसरी बार है जब रितुराज कलाई की समस्या के कारण बाहर हुए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछले साल इसी तरह की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाया था। वहीं, कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज भी मिस की थी।

हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में टीम में उनकी गैरमौजूदगी में लम्बे समय बाद टीम में वापसी कर रहे सलामी विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के खेलने की संभावना बढ़ गई है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...