Riyan Parag ने डाइव लगाकर लपका अद्भुत कैच, कमेंटेटर भी रह गए हैरान, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Riyan Parag

Riyan Parag इस साल IPL 2023 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन ACC Emerging Asia Cup 2023 में उन्होंने खुद को बखूबी साबित किया है। इस बीच बीते दिन भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ए ने 128 रनों से भारतीय टीम को मात देकर चैपियंस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

swef

इस दौरान भले ही भारतीय टीम मैच ना जीत पाई हो, लेकिन Riyan Parag ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने ना सिर्फ 2 गेंदों में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया बल्कि एक अद्भुत कैच लेकर सभी को हैरान भी कर दिया।

ये भी पढ़ें: ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी, आजतक अटूट है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

aqedfraq

Riyan Parag ने लपका शानदार कैच

दरअसल, रियान पराग की तरफ से ये चमत्कार मैच के 28वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान Riyan Parag ने पहली ही गेंद पर Omair Yousuf को चलता कर दिया। दरअसल, रियान की शानदार गेंद को यूसुफ ने सामने की तरफ डिफेंड किया, लेकिन रियान ने खुद ही फुर्ती दिखाते हुए बेहतरीन डाइव लगाकर कैच लपक लिया। पराग का ये कैच इतना जबरदस्त था कि खुद कमेंटेटर भी दांतों तले उंगलियां दबा बैठे।

Riyan Parag ने चटकाए 2 गेंद में 2 विकेट

पराग के कमाल का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ। इस ओवर की पहली गेंद पर यूसुफ को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने Kasim Akram को भी अपना शिकार बना लिया। एक दमदार शॉट खेलने के प्रयास में कासिम बाउंड्री पर अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद हैट्रिक बॉल का चॉस एक डॉट गेंद ने खा लिया, लेकिन इसके बावजूद भी रियान पराग की गेंदबाजी के लिए सबने तालियों से उनका सम्मान किया।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

मैच का हाल

दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बना लिए। वहीं इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका तो 9वें ओवर में लगा, लेकिन इसके बाद तो विकेटों की लाइन ही लग गई और एक के बाद एक सभी बल्लेबाज पस्त हो गए। ऐसे में 352 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 224 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...