Hardik Pandya : रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बरकरार, हार्दिक पांड्या पहुंचे नंबर-2 पर – विराट तीसरे स्थान पर खिसके

Atul Kumar
Published On:
Hardik Pandya

Hardik Pandya – भारत के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। हिटमैन ने 159 मैचों में कुल 65 कैच लपके और इस फॉर्मेट में नंबर-1 बने हुए हैं। रोहित अब टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए केवल वनडे में खेलते नजर आएंगे।

हार्दिक पांड्या ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

टी20 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। दुबई में खेले गए मुकाबले में उन्होंने साहिबजादा फरहान (40) और मोहम्मद हारिस (3) के कैच लपके। इस प्रदर्शन के साथ हार्दिक के नाम अब 116 मैचों में 56 कैच हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की।

विराट कोहली तीसरे पायदान पर खिसके

विराट कोहली, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट और टी20I को अलविदा कहा, अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 125 मुकाबलों में 54 कैच दर्ज हैं।

सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर

भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 85 मैचों में 51 कैच पकड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हालांकि उनके हाथ कोई कैच नहीं आया।

सुरेश रैना का नाम भी शामिल

पूर्व भारतीय स्टार सुरेश रैना 78 मैचों में 42 कैच के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। छोटे फॉर्मेट में उनकी फील्डिंग हमेशा से चर्चित रही है।

T20I में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

स्थानखिलाड़ीमैचकैच
1रोहित शर्मा15965
2हार्दिक पांड्या11656
3विराट कोहली12554
4सूर्यकुमार यादव8551
5सुरेश रैना7842
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...