Rohit Sharma: क्रिस गेल को पछाड़ रोहित शर्मा बन सकते हैं ‘सिक्सर किंग’, महज 2 छक्कों की है दरकार

Ankit Singh
Published On:
Rohit Sharma

Team India ने World Cup 2023 का आगाज ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीत के साथ की है। वहीं अब इसी कड़ी में भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला आज बुधवार यानी 11 अक्टूबर को Afghanistan के खिलाफ दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेलना है।

इस मैच के लिए Rohit Sharma की सेना पूरी तरह तैयार है। वहीं इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा के पास सिक्सर किंग बनने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिटमैन बस 2 छक्का लगाते ही Chris Gayle के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

इंटरनेशन क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में Chris Gayle को पछाड़ सकते हैं Rohit Sharma

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में आज रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, महज 2 छक्के लगाते ही रोहित वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज Chris Gayle के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी अबतक क्रिस गेल रहे हैं, जिनके नाम 553 छक्के दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 551 छक्के दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में महज 2 छक्के लगाते ही रोहित ‘सिक्सर किंग’ की उपाधि अपने नाम कर लेंगे।

Afghanistan के खिलाफ विश्व कप में दूसरी जीत दर्ज करेगी Team India

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस टूर्नामेंट में 1 जीत के साथ भारत के 2 अंक हैं। हालांकि अगर आज के मैच में भारत अफगानिस्तान को बड़े अंतर से मात देने में कामयाब हो पाती है, तो भारतीय टीम विश्व कप 2023 अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़ 1 नंबर पर आ जाएगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।