रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया पसीना , सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Kiran Yadav
Published On:
Rohit Sharma sweats in the nets, shares pictures on social media

रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया पसीना , अभ्यास की तस्वीरें की शेयर : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वह फिलहाल जिम और नेट्स में कड़ा अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे से आराम दिया गया है। इस वर्ल्ड कप के दौरान उनकी फिटनेस पर भी काफी सवाल उठे थे, जिसके बाद से रोहित खाली समय में इस पर खास ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रैक्टिस से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

रोहित शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. उनका कहना है कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इस तरह फिट देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। वहीं इस पोस्ट पर केदार जाधव ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा कि आप बहुत तेज लग रहे हैं. सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।

ये भी पढ़े : पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दी प्रतिक्रिया

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद से उन पर काफी सवाल उठ रहे थे. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 116 रन बनाए। सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 28 गेंदों में 27 रन बनाए। फैंस ने कहा कि भारत के कम स्कोर की एक वजह रोहित की धीमी पारी भी थी.

लोग बल्लेबाजी के अलावा उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठा रहे थे और उनका कहना था कि रोहित को टी20 की कप्तानी से हटा देना चाहिए. रोहित अब बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में कप्तानी करेंगे। ऐसे में वह खुद पर काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी परफॉर्मेंस से सभी सवालों का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...