RR vs MI: राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत, होम ग्राउंड में मुंबई को दी 9 विकेट से मात

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs MI

बीती रात सोमवार यानी 22 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan Royals और Mumbai Indians के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें RR ने MI को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई पलटन की शुरूआत ही बेहद खराब रही, जिसके बाद मिडिल क्रम में बल्लेबाजों ने टीम को सपोर्ट दिया और जैसे-तैसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि इसके जवाब में राजस्थान की ओपनिंग बेहद ही आक्रामक और खतरनाक रही, जिसमें Yashasvi Jaiswal ने शानदार सेंचुरी जड़ दी। वहीं इस दौरान Jos Butler और कप्तान Sanju Samson ने भी उनका साथ दिया और राजस्थान ने 9 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

MI की हालत खराब

इस मुकाबले में MI पहले बल्लेबाजी करने तो उतरी, लेकिन ओपनिंग जोड़ी Ishan Kishan और Rohit Sharma दोनों ही 10 रनों के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पवेलियन लौट गए। इस दौरान Suryakumar Yadav भी महज 10 रन ही बना सके।

हालांकि तब Tilak Verma टीम के लिए लाइफ सेवर बनकर आए और उन्होंने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा Nehal Wadhera ने भी महज 24 गेंदों पर 49 रन जड़ दिए। दोनों की इन अहम पारियों की बदौलत MI टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना पाई।

RR ने 9 विकेट से जीता मैच

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rajasthan Royals को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और ना ही विकेट खर्च करने पड़े। Yashasvi Jaiswal ने अकेले ही इस मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 60 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए और नाबाद भी रहे।

वहीं उनके अलावा Jos Butler 35(25) और Sanju Samson 38(28) ने भी उनका सपोर्ट दिया। ऐसे में RR ने 8 गेंद रहते ही इस मुकाबले (RR vs MI) को 9 विकेट से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...