Gaikwad : विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले ऋतुराज गायकवाड़, लिस्ट ए क्रिकेट में रचा इतिहास

Atul Kumar
Published On:
Gaikwad

Gaikwad – टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इन दिनों श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम के साथ ट्राई नेशन सीरीज खेल रहे हैं। मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अफगानिस्तान ए के खिलाफ 66 रन की शानदार पारी खेलने के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी 66 रन की पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब उनके नाम 5227 रन 59.39 की शानदार औसत से दर्ज हैं, जो इस सूची में दुनिया में सबसे बेहतर है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 16447 रन 57.91 की औसत से बनाए हैं।

5000+ लिस्ट ए रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ औसत

खिलाड़ीरनऔसत
ऋतुराज गायकवाड़5227*59.39
विराट कोहली1644757.91
माइकल बेवन1510357.86
चेतेश्वर पुजारा575957.01
खुर्रम मंजूर792253.52
एबी डिविलियर्स1112353.47
बाबर आजम977253.39
जेम्स टेलर536553.11
शान मसूद641353.00
सलीम इलाही627752.30
शुभमन गिल522851.25
एमएस धोनी1335350.38

ट्राई नेशन सीरीज में शानदार फॉर्म

ऋतुराज गायकवाड़ इस पूरी ट्राई नेशन सीरीज में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। वहीं, अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 66 रन की उपयोगी पारी खेलकर भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

वैभव और प्रभसिमरन ने दी तेज शुरुआत

अफगानिस्तान ए ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बारिश से प्रभावित परिस्थितियों के बावजूद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदों में 84 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

कप्तान तिलक वर्मा ने संभाली पारी

ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और अर्धशतक जड़ते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

समाचार लिखे जाने तक भारत ए का स्कोर 281/5 था और टीम की नजरें अफगानिस्तान ए के सामने 350 रन के आसपास का बड़ा लक्ष्य रखने पर थीं।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

  • वैभव सूर्यवंशी
  • प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
  • प्रियांश आर्य
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • तिलक वर्मा (कप्तान)
  • आयुष बडोनी
  • सूर्यांश शेडगे
  • अरशद खान
  • विप्रज निगम
  • अनुकूल रॉय
  • अंशुल कंबोज

ऋतुराज के लिए बड़ा मौका

ऋतुराज गायकवाड़ लगातार घरेलू और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी नजरें भारतीय सीनियर टीम में अपनी जगह और मजबूत करने पर होंगी।

विराट कोहली जैसे दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On