SA vs AUS: डी कॉक की वजह से हार गई दक्षिण अफ्रीका… मारक्रम के आंसू दे रहे गवाही, आखिर क्यों उठ रहे हैं ऐसे सवाल?

Ankit Singh
Published On:
SA vs AUS

गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार के बाद विश्व कप 2023 से उनका सफर समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार कंगारू टीम के कप्तान Patt Cummins ने विनिंग शॉट के साथ मैच जीत लिया।

हालांकि इससे पहले एक ऐसा वक्त भी आया था, जब पैट कमिंस आराम से आउट हो सकते थे और शायद दक्षिण अफ्रीका इस मैच को अपने हक में लिख सकती थी, लेकिन क्विंटन डी कॉक की एक गलती ने सारे किए कराए पर पानी फेर दिया। ये गलती इतनी बड़ी थी कि गेंदबाजी कर रहे Aiden Markram टूट गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Quinton De Kock से हुई बड़ी चूक

आपको बता दें कि डी कॉक से ये गलती मैच के 45वें ओवर में हुई, जब पैट कमिंस महज 8 रन पर खेल रहे थे और इस समय तक कंगारू टीम 7 विकेट गंवा चुकी थी। उनके सामने गेंदबाजी की कमान संभाल रहे थे एडेन मारक्रम, जिन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिन के साथ पैट कमिंस को चकमा दिया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पैरों के पास गई। हालांकि डी कॉक इस कैच को नहीं लपक पाए और कमिंस को जीवनदान मिल गया।

Aiden Markram के आंख से छलके आंसू!

माना कि डी कॉक से ये बड़ी चूक हुई, लेकिन ये कैच इतना आसान भी नहीं था। इसलिए पूरी तरह से डी कॉक पर भी गलती नहीं थोपी जा सकती है। हालांकि अगर ये कैच पकड़ा जाता तो शायद मैच का रुख बदल सकता था। ये कितना अहम मौका था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैच छूटने के बाद मारक्रम लगभग रो पड़े। उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे जा सकते थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...