SA vs IND 1st ODI: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, 8 विकेट से दी दक्षिण अफ्रीका को करारी मात

Ankit Singh
Published On:
SA vs IND 1st ODI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बीते दिन रविवार यानी 17 दिसंबर से हुआ और भारतीय टीम ने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। KL Rahul की अगुवाई वाली युवा टीम रविवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर पुरी तरह से हावी नजर आई।

इस मुकाबले में पहले तो ब्लू टीम के गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजों ने 20 ओवर से पहले ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वहीं अब इसी कड़ी में सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

116 रनों पर ढेर हो गई थी दक्षिण अफ्रीकी टीम

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन ये तरकीब उन्हीं पर भारी पड़ गई और भारतीय गेंदबाजों के सामने अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। वहीं अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की तरफ से Phehlukwayo ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। वहीं इसके अलावा जहां 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, तो वहीं 4 बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

नतीजा ये रहा कि दिग्गजों से भरी अफ्रीकी टीम 27.3 ओवर में 116 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। Arshdeep Singh इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में महज 37 रन खर्च कर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा Avesh Khan ने 4 जबकि Kuldeep Yadav को एक सफलता हासिल हुई।

8 विकेट से जीती टीम इंडिया

बता देें कि इस मुकाबले में इतने आसान लक्ष्य के बावजूद टीम इंडिया ने आक्रामक शुरूआत की। इस दौरान टीम के लिए अपने इंटरनेशनल वनडे डेब्यू कर रहे बल्लेबाज Sai Sudharsan ने 43 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं Shreyas Iyer ने भी 45 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की बदौलत 52 रन बनाए। दोनों की इस शानदार पारी के बदौलत ब्लू टीम ने 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...