SA vs IND 1st Test Match Weather Report: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच पर भी बारिश का खतरा, जानें सेंचुरियन की वेदर रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
SA vs IND 1st Test Match Weather Report

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टी20 और वनडे के बाद अब सभी की नजरें इस दौरे की आखिरी सीरीज पर टिकी हुई है। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज पर भी मौसम का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि बारिश के कारण सोमवार को टीम का एक प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया। वहीं अब कहा जा रहा है कि इस टेस्ट मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जो पहले दिन से ही शुरू हो सकता है। ऐसे में अब इस मुकाबले को लेकर मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

पहले दिन का खेल हो सकता है रद्द!

आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिन में सेंचुरियन में भारी बारिश हो सकती है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को सेंचुरियन 2 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं जो चार घंटे तक जारी रह सकती है। ऐसे में यदि टॉस से लेकर अगले चार घंटे तक मैच बाधित रहता है, तो पहला दिन बारिश में धुल सकता है।

पूरे मैच पर भी मंडरा रहा है बारिश का साया!

फैंस के लिए चिंता की बात सिर्फ पहला दिन ही नहीं है, बल्कि पूरे सेंचुरियन टेस्ट के दौरान बारिश फैंस के रोमांच पर पानी फेरने की फिराक में है। दरअसल, पहले दिन के बाद 27 दिसंबर को भी 90 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। दूसरे दिन ढाई घंटे तक बारिश हो सकती है।

इसके बाद तीसरे दिन यानी 28 दिसंबर को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद 29 और 30 दिसंबर को फिर बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है। दरअसल, जहां चौथे दिन 40 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है, तो वहीं मैच के पांचवें दिन 63 प्रतिशत बारिश हो सकती है। ऐसे में पूरे सेंचुरियन टेस्ट के दौरान बारिश खेल में खलल डाल सकती है।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरेन, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...