SA vs IND 1st Test: सेंचुरियन में भारतीय बल्लेबाजों पर काल बनकर बरसे रबाडा़, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 500 विकेट

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 1st Test

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन से ही भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ से सेंचुरियन में Kangiso Rabada अकेले ही भारतीय बल्लेबाजों पर कहर ढा रहे हैं।

2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन ही रबाड़ा भारतीय बल्लेबाजों पर काल की तरह बरसे हैं और उन्होंने 5 विकेट हासिल करते हुए आधी भारतीय टीम को अकेेले ही पवेलियन रवाना कर दिया है। इसके साथ ही रबाडा़ ने सेंचुरियन टेस्ट में 5 विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 500वां विकेट भी पूरा कर लिया है। ये उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने ये कारनामा महज 28 साल की उम्र में ही कर दिखाया है।

Kangiso Rabada का शिकार बने टीम इंडिया के स्टार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगिसो रबाड़ा ने इस मैच में अपनी शुरुआत ही रोहित शर्मा के विकेट से की, जो शायद उनकी सबसे बड़ी सफलता थी। वहीं इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अच्छे लय में खेल रहे श्रेयस अय्यर भी रबाड़ा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। इसके बाद अश्विन और अंत में शार्दुल ठाकुर के शिकार के साथ रबाड़ा ने अपने 5 विकेट पूरे किए।

टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार मारा पंजा

बता दें कि कंगिसो रबाडा़ का टेस्ट करियर शुरुआत से ही काफी शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट में स्टार गेंदबाज बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरसते हैं और यही कारण है कि अपने करियर के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अबतक कुल 14 पांच विकेट हॉल या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके अलावा रबाडा का यह प्रदर्शन सेंचुरियन में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों का सबसे शानदार प्रदर्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेंचुरियन के मैदान पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में अबतक किसी गेंदबाज ने 5 विकेट हासिल नहीं किया था। हालांकि अब रबाड़ा ने ये कारनामा करके इतिहास रच दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...