SA vs IND 1st Test: टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे रिंकू सिंह…फिर भी मैदान में उतरे, जानें क्या कहता है ICC का नियम?

Ankit Singh
Published On:
SA vs IND 1st Test

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। हालांकि पहले दिन ब्लू टीम के स्टार बल्लेबाज अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के आगे जूझते नजर आए और दूसरे दिन की शुरुआत में ही ब्लू टीम ऑल आउट हो गई।

वहीं इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी खेलने मैदान पर उतरी और इस दौरान रिंकू सिंह को क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा गया, जिसे देख फैंस भी काफी हैरान हुए। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रिंकू सिंह का नाम ही नहीं था। ऐसे में आखिर वो मैदान पर सब्सीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर क्षेत्ररक्षण करने कैसे उतरे? सभी इस सवाल का जवाब पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Rinku Singh कैसे बने सब्सीट्यूट खिलाड़ी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन रिंकू सिंह को मैदान पर देख सभी के मन में सवाल है कि अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका नाम संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं था। ऐसे में वह कैसे सब्सीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं? तो आपको बता दें कि रिंकू ICC के एक नियम के मुताबिक ही मैदान पर उतरे हैं।

दरअसल, टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत को 12वें खिलाड़ी, मुकेश कुमार को 13वें और रवींद्र जडेजा को 14वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि ICC का नियम कहता है कि टेस्ट मैच के दौरान एक टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बतौर सब्सीट्यूट अपनी टीम की शीट पर नामित कर सकती है।

ऐसे में मैच के दौरान कोई खिलाड़ी यदि आराम करना चाहता है या फिर चोटिल हो जाता है तो उन 6 नामित खिलाड़ियों में से किसी को भी क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। दरअसल, शेष स्थिति में मैच रेफरी इस नियम को अपनाने का सुझाव देते हैं। यही कारण है कि रिंकू सिंह को मैच के दूसरे दिन सब्सीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर क्षेत्ररक्षण के लिए उतारा गया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...