SA vs IND 2nd Test: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का शर्मनाक रिकॉर्ड, महज 55 रनों पर ढेर हुई प्रोटियाज

Ankit Singh
Published On:
SA vs IND 2nd Test

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला हारने के बाद अब टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच 3 जनवरी से केपटाउन में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि ये फैसला उनपर ही भारी पड़ गया।

दरअसल, पहली पारी में ही भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पानी पिला दिया और प्रोटियाज को महज 55 रनों पर ही ढेर कर दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का ये भारत के खिलाफ अबतक का सबसे कम स्कोर रहा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर नागपुर में 79 रनों का था।

फ्लॉप रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच के दौरान पहली पारी में प्रोटियाज के 7 बल्लेबाज 5 रनों के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। इस दौरान Aiden Markram 2(10), Dean Elgar 4(15), Tony De Zorzi 2(17), Tristan Stubbs 3(11), Bedingham 12(17), Verreynne 15(30), Marco Jensen 0(3), Keshav Maharaj 3(13), Kangiso Rabada 5(13) और Nandre Burger 4(11) रन के स्कोर पर ही ढेर हो गए। कुल मिलाकर सभी प्रोटियाज खिलाड़ियों का टोटल स्कोर महज 55 रनों का ही रहा।

भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

बता दें कि इस मैच के दौरान अफ्रीकी बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे। इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट Mohammed Siraj ने हासिल किए। वहीं उनके अलावा Mukesh Kumar और Jasprit Bumrah ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...