भारतीय टीम आज गुरुवार यानी 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में सीरीज को बराबर करने मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं दूसरी तरफ सूर्या कुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज को बराबर करने की पूरी कोशिश करेगी।
ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, जिसपर सभी फैंस की नजरें भी टिकी रहने वाली हैं। हालांकि इस मुकबले के लिए टीम इंडिया अपने पहले प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है, तो आइए मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस आखिरी भिड़ंत के लिए क्या हो सकती हैं, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –
SA vs IND 3rd T20 Playing 11: भारतीय टीम में बदलाव जरुरी?
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का ये आखिरी मुकाबला है। इससे पहले जहां पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में बारिश के कारण टीम इंडिया को हार का ही सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। इस वजह से अगर ब्लू टीम को दौरे के शुरूआती सीरीज में हार की बदनामी से बचना है, तो ये मुकाबला जीतना उनके लिए बेहद जरुरी है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान सूर्याकुमार यादव ने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई की जगह तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया था, लेकिन ये तीनों ही उस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। ऐसे में आज किशन, अय्यर और रवि बिश्नोई पर कप्तान भरोसा जता सकते हैं।
तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
तीसरे टी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, मार्को जानसन और तबरेज शम्सी।



















IPL vs PSL : क्या PSL को IPL से compete करना चाहिए या खुद की identity बनानी चाहिए