Sana Mir : सना मीर विवाद महिला विश्व कप – “आजाद कश्मीर” वाले बयान पर दी सफाई

Atul Kumar
Published On:
Sana Mir

Sana Mir – आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सना मीर विवाद महिला विश्व कप 2025 में घिर गई हैं।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान महिला मैच के दौरान उन्होंने पाकिस्तान की खिलाड़ी नतालिया परवेज के गृहनगर का ज़िक्र करते हुए “कश्मीर” और फिर “आजाद कश्मीर” शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद भड़क गया।

सोशल मीडिया पर सना मीर का वीडियो वायरल

कमेंट्री के दौरान उनके बयान को फैंस ने तुरंत पकड़ लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आईसीसी से उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग भी उठने लगी।

सना मीर की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सना मीर ने X (पूर्व ट्विटर) पर सफाई दी। उन्होंने लिखा—
“यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरा कोई राजनीतिक बयान देने का इरादा नहीं था। एक खिलाड़ी के गृहनगर का जिक्र करते समय मेरा मकसद सिर्फ उसकी पृष्ठभूमि और सफर को उजागर करना था। मैंने दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही किया। कृपया इसका राजनीतिकरण न करें।”

“दिल में कोई दुर्भावना नहीं” – सना मीर

उन्होंने आगे लिखा कि एक कमेंटेटर के रूप में उनका काम केवल खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना है, न कि राजनीति पर।


“मैंने न तो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा रखा और न ही मेरे दिल में कोई दुर्भावना है। हम खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियां सामने लाने के लिए हैं, न कि विवाद पैदा करने के लिए।”

रिसर्च का हवाला

सना मीर ने यह भी कहा कि वह खिलाड़ियों पर जानकारी जुटाने के लिए एक विशेष स्रोत का इस्तेमाल करती हैं और उसी स्क्रीनशॉट को साझा किया, जहां से उन्होंने नतालिया परवेज के बारे में पढ़ा था। उन्होंने लिखा, “मुझे पता है कि अब जानकारी अपडेट कर दी गई है, लेकिन मैंने उसी आधार पर बात की थी।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...