आगे निकलकर शॉट खेलना Sanju Samson को पड़ा भारी, गेंदबाज ने कान बंद करके दिखाया पवेलियन का रास्ता, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Sanju Samson

भारतीय टीम ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भी लाखों क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराश कर दिया है। दरअसल, एक बार फिर इस सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान ना तो टीम के बल्लेबाजों का जलवा दिखा और ना ही गेंदबाज कुछ कमाल कर पाए। वहीं टीम के विस्फोटक बल्लेबाज Sanju Samson तो बिना वजह ही आगे निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आसानी से अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कैरेबियाई गेंदबाज ने उन्हें आउट करने के बाद दमदार स्टाइल में उन्हें क्रीज से विदा भी किया।

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की 10 सबसे बड़ी जीत

क्रीज से आगे निकलकर बुरे फंसे Sanju Samson
आपको बता दें कि ये नजारा मैच के 12वें ओवर में देखने को मिला, जब संजू सैमसन ने अपने पारी की शुरुआत ही की थी। इस दौरान वो 6 गेंद में 7 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं, क्योंकि 12वें ओवर में Akeal Hosein ने अपनी चालाकी भरी गेंदबाजी से उनकी पारी का अंत कर दिया। दरअसल, संजू सैमसन अक्सर क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं, लेकिन होसैन के सामने ये गलती करना उनपर भारी पड़ गया।

Capture 1

दरअसल, सैमसन ने तो अकील की गेंद को क्रीज से आगे निकलकर बाउंड्री के बाहर पार करना चाहा, लेकिन इस दौरान वो गेंद की स्पिन से मात खा गए और विकेट के पीछे खड़े Nicholas Pooran ने उनकी गिल्लियां बिखेरने में कोई देरी नहीं की। सैमसन शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले तो सही, लेकिन वापस नहीं जा सके और पवेलियन लौटना पड़ा।

Akeal Hosein ने इस अंदाज में किया सैमसन को विदा
इस विकेट के बाद वेस्टइंडीज खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि सभी को पता था कि सैमसन का विकेट काफी बड़ा विकेट था। ऐसे में इस विकेट के बाद तो सबने दमदार अंदाज में सेलिब्रेट किया ही, लेकिन इस दौरान होसेन का अंदाज सबसे अलग रहा, क्योंकि उन्होंने सैमसन का विकेट हासिल करने के बाद अपने कान बंद कर लिए और उन्हें इस अंदाज में ही पवेलियन विदा किया।

d

ये भी पढ़ें: चोटिल होने के बावजूद भी इन खिलाड़ियों ने मैदान पर खेला मैच

मैच का हाल
मैच की बात करें अगर तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने लगातार दूसरी बार निराश किया। हालांकि एक बार फिर इस सीरीज में अपना दूसरा मैच खेलते हुए Tilak Verma ने लगातार दूसरी बार कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 51 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रनों के स्कोर पर पहुंच सकी। हालांकि जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 1 ओवर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...