चोट के चलते टी20 सीरीज में बाकि बचे मैचों से बाहर हुए संजू सेमसन , पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

Kiran Yadav
Published On:
Sanju Samson ruled out of remaining matches in T20 series due to injury, this Punjab Kings player got a place in the team

चोट के चलते टी20 सीरीज में बाकि बचे मैचों से बाहर हुए संजू सेमसन , पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह : केरल के 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बाकी बचे दो मैच से बाहर हो गए हैं। संजू सेमसन को घुटने में चोट लगी है जिसके चलते वह भारतीय टीम के साथ पुणे रवाना नहीं हुए हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उनकी चोट को देखने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

संजू सैमसन की जगह पर आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भारतीय टीम के टी20 टीम में शामिल किया गया है। वह अगले दो टी20 मैच के लिए ईशान किशन के अलावा अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं।

इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने ट्विटर पर की हैं। संजू सेमसन की जगह जितेश शर्मा को बाकि बचे दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम जितेश शर्मा को मिला है।

संजू सेमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को दूसरे टी20 मुक़ाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। राहुल त्रिपाठी पिछले छह महीने से भारतीय टीम में चुने गए है मगर उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका तक भी नहीं मिला है।

बता दे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 मुक़ाबले में सेमसन फ्लॉप रहे। उन्होंने छह गेंदों पर मात्र पांच रन बनाए।

ये भी पढ़े : 2011 वर्ल्ड कप जीत के धोनी नहीं बल्कि ज़हीर खान है असली हीरो , पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे सेमसन

पहले टी20 में फील्डिंग के दौरान सेमसन को घुटने में चोट लग गई थी। श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में उन्होंने डाइव लगाकर कैच पकड़ने का प्रयास किया , जिसके कारण उन्हें घुटने में चोट लग गई। हालांकि कैच पकड़ने में वह नाकाम रहे। इसके बावजूद भी उन्होंने पूरे मैच में फील्डिंग की , जब उन्हें दर्द महसूस हुआ तब उन्हें डॉक्टर की सलाह ली।

वहीं बीमारी के चलते पहले मैच से बाहर बैठने वाले अर्शदीप सिंह अब दूसरे टी 20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। दूसरे टी 20 मैच में वह हर्षल पटेल की जगह ले सकते है , जो पहले टी20 मैच काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...