IND vs PAK मुकाबले के लिए सेक्यूरिटी हुई टाइट, एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक के चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

आज शनिवाय यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारत और पाकिस्तान के बीच World Cup 2023 का 12 मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लाइव देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी है। साथ ही क्रिकेट और सिनेमा जगत के कई दिग्गज सितारें भी इस महा मुकाबले के लाइव एक्शन का आनंद लेने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। ऐसे में इसके मद्देनजर गुजरात पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

IND vs PAK मैच के दौरान स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की नजरें

आपको बता दें कि IND vs PAK मैच लोगों के लिए एक मुकाबला ही नहीं बल्कि उससे भी कही ज्यादा है। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैच के दौरान 6000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी स्टेडियम के अंदर से बाहर तक तैनात हैं। इसके अलावा एनएसजी एनडीआरएफ एसआरपी चेतक कमांडो के साथ तमाम सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

वहीं मैच के दौरान या पहले फर्जी टिकट से लेकर आतंकी संगठन कोई हरकत न करें इसे लेकर भी क्राइम ब्रांच और एनएसजी की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ये ऐलान किया गया है कि मैच के बाद जीत का जश्न मनाने या जुलूस निकालने के लिए स्थानिक पुलिस की परमिशन जरूरी है।

ड्रोन से रखी जा रही है चप्पे-चप्पे पर निगरानी

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान किसी भी तरह की चूक से निपटने के लिए ड्रोन के माध्यम से 5 किलोमीटर के एरिया पर नजर रखी जा रही है। ये ड्रोन स्टेडियम के ऊपर से लेकर आगे 5 किलोमीटर के रेडियस में चक्कर लगाता और वीडियो के जरिए सारी हरकतें दिखाता रहेगा।

यह 100 फीट की ऊंचाई पर रहते हुए हाई राइज बिल्डिंग और भीड़भाड़ वाली जगह पर बारीकी से नजर रखेगा। वहीं इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक आने तक के रास्ते पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...