Pakistan Team का कप्तान बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, इशारों-इशारों में बाबर को लेकर कह दी बड़ी बात!

Pranjal Srivastava
Published On:
Pakistan Team

विश्व कप 2023 के दौरान से ही पाकिस्तान क्रिकेट और पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। टूर्नामेंट के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए सभी कप्तान Babar Azam पर तंज कस रहे थे और उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे। ऐसे में विश्व कप से बाहर होकर पाकिस्तान वापसी करते हुए बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट से पाक टीम की कप्तानी को अलविदा कह दिया।

इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान के तौर पर 2 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें टी20 और वनडे के लिए पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज Shaheen Shah Afridi को कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में अब कप्तान बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में बाबर को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Babar Azam और Shaheen Shah Afridi में चलती रहती है अनबन

गौरतलब है कि भले ही बाबर आजम और शाहीन अफरीदी एक ही टीम के लिए खेलते हों, लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं है कि दोनों के बीच कुछ खास बनती नहीं है। शाहीन और बाबर के बीच पहले भी कई बार तकरार की खबर सामने आ चुकी है। ऐसे में बाबर के कप्तानी छोड़ने और शाहीन के कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया का माहौल गरमा गया है। इस बीच शाहीन शाह अफरीदी ने पहली बार कप्तान बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shaheen Afridi ने कही ये बात

आपको बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी ने कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “टीम का नेतृत्व करके सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और प्रशंसकों को उनके विश्वास और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं टीम भावना को कायम रखने और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। हमारी सफलता एकता, विश्वास और अथक प्रयास में निहित है। हम सिर्फ एक टीम नहीं हैं, हम एक भाईचारा हैं, एक परिवार हैं। हम साथ-साथ उन्नति करेंगे।”

भले ही शाहीन ने सीधे तौर पर बाबर का नाम ना लिया हो, लेकिन उनके इस बयान से साफ लग रहा है कि वो इशारों ही इशारों में बाबर से कह रहे हैं कि दोनों के एक-साथ रहने और साथ काम करने में ही टीम की भलाई है और उन्हें अलग रहने से टीम का नुकसान होगा, इसलिए उन्हें एक परिवार की तरह खेलना होगा, तभी टीम के लिए बेहतर हो पाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...