IND vs SL: कोलंबो में महज 50 रन पर ढेर, 10 विकेट से करारी शिक्सत, Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाम रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Asia Cup 2023

रविवार यानी 17 सितंबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में Team India ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी मात दे दी। इस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में ही ये लक्ष्य पूरा करके इस खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। हालांकि इस मैच में श्रीलंका को हार तो मिली ही, साथ ही मेजबान टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

ये भी पढ़े: Mohammed Siraj ने Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में मचाई खलबली, महज 10 गेंदों में 5 विकेट लेकर अपने नाम दर्ज किया ये खास रिकॉर्ड

किसी भी वनडे फाइनल में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बनी Sri Lanka

आपको बता दें कि श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के खिलाफ महज 50 रन पर ऑलआउट होकर किसी भी वनडे फाइनल में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड Team India के नाम साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दर्ज हुआ था, जब भारतीय टीम शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में महज 54 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

वनडे इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने वाली 10वीं टीम बनी श्रीलंका

आपको बता दें कि इसके साथ ही श्रीलंका वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम रनों के स्कोर पर ऑलआउट होने वाली 10वीं टीम भी बन गई है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम रनों पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है, जो साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ हरारे स्टेडियम में महज 35 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 Final मैच में चला Mohammed Siraj का तूफान, 6 विकेट लेकर श्रीलंका के उड़ाए होश

भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका का सबसे कम स्कोर

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने 50 रनों पर ऑलआउट होकर भारतीय टीम के खिलाफ भी अपना सबसे कम रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही श्रीलंका भारतीय टीम के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम भी बन गई है।

दरअसल, इससे पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज था, जो साल 2014 में मीरपुर में खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ महज 58 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका का सबसे कम स्कोर अबतक 73 रनों का था, लेकिन आज श्रीलंका ने अपना ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

ये भी पढ़े: वाटरबॉय बनकर भी Virat Kohli ने जीता फैंस का दिल, एक्टिंग देख दर्शक भी नहीं कंट्रोल कर पाए अपनी हंसी, Watch Video!

सबसे कम ओवरों में ऑलआउट होने वाली दूसरी टीम बनी श्रीलंका

आपको बता दें कि भारतीय टीम के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में महज श्रीलंका ने महज 50 रन बनाए और इस दौरान वो महज 15.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गए। ऐसे में श्रीलंका सबसे कम ओवरों में ऑलआउट होने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर जिम्बाब्वे का नाम आता है, जो साल 2017 में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 13.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं अब श्रीलंका इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...