IND vs NEP: Shardul Thakur ने भारत को दिलाई पहली सफलता, कुशल भुर्तेल को सस्ते में भेजा पवेलियन

Pranjal Srivastava
Published On:
Shardul Thakur

आज यानी 4 सितंबर को श्रीलंका के Pallekele Stadium में भारत और नेपाल के बीच मैच खेला जा रहा है। Asia Cup 2023 के तहत भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था। ऐसे में अब भारतीय टीम नेपाल से अपनी जीत की शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला रंग भी लाया, क्योंकि Shardul Thakur ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई और नेपाल के ओपनर Kushal Bhurtel को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, 4 साल बाद वनडे में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Shardul Thakur ने टीम को दिलाई पहली कामयाबी

गौरतलब है कि पल्लेकेले की पिच गेंदबाजों को सपोर्ट करती है। नई गेंद से गेंदबाजों को इस पिच पर सफलता मिलने की उम्मीदें रहती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए नेपाल के दोनों ओपनर्स सहजता से क्रीज पर टिक कर खेलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि Shardul Thakur ने इस जोड़ी को तोड़ते हुए भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। दरअसल, शार्दुल ठाकुल ने Kushal Bhurtel को महज 38 रन के स्कोर पर चलता कर पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने स्लिप में एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, Jadeja भी रह गए दंग, Watch Video!

Ishan Kishan ने लपका कैच

आपको बता दें कि मैदान पर टिक कर सहजता से बल्लेबाजी कर रहे Kushal Bhurtel के सामने शार्दुल मैच का 10वां ओवर लेकर आए और इस ओवर की आखिरी गेंद पर कुशल ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस कर गए और ईशान किशन ने विकेट के पीछे गेंद को लपकने में कोई गलती नहीं की। इस तरह भारतीय टीम को पहली सफलता मिली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...