Shikhar Dhawan: क्या 2024 आम चुनाव से पहले राजनीति में आएंगे शिखर धवन? भारतीय ओपनर का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे

Updated On:

Shikhar Dhawan– अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा धवन का आईपीएल में भी जलवा रहा है और वह 16वें संस्करण में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। फैंस धवन को कप्तानी करता देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। कई मीकों पर उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई है। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धवन ने अब तक 269 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 10,867 रन बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा धवन का आईपीएल में भी जलवा रहा है और वह 16वें संस्करण में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। फैंस धवन को कप्तानी करता देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह इससे पहले टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुके हैं।

धवन ने राजनीति में आने को लेकर क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धवन से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया। धवन ने कहा कि फिलहाल उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन भविष्य में मौका मिलने पर वह पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा- फिलहाल मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है, लेकिन अगर यह मेरे भाग्य में लिखा है तो मैं निश्चित रूप से इसके लिए जाऊंगा। मैं जिस भी क्षेत्र में जाऊंगा, मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा और मुझे पता है कि सफलता निश्चित है।

image 30
Source- Social Media

धवन का बयान

धवन ने कहा- में 11 साल की उम्र से कड़ी मेहनत कर रहा हूं और हर क्षेत्र में एक समान सफलता का मंत्र है। क्रिकेट खेलने का फायदा यह है कि यह एक टीम गेम है और आप जानते हैं कि आपको कब बाहर निकलना है और क्या कदम उठाना है। अब तक मैंने राजनीति में शामिल होने की अपनी योजनाओं के बारे में किसी से बात नहीं की है, लेकिन आपको पता नहीं है कि भगवान की क्या इच्छा है। अगर यह भगवान की इच्छा है, तो मैं निश्चित रूप से इसे हासिल कर लूंगा।

धवन ने भारतीय टीम में चयन प्रक्रिया पर भी की बात

धवन ने भारतीय टीम में चयन प्रक्रिया पर भी बात की। धवन ने कहा कि उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप करना और शुभमन गिल को मौका देना चयनकर्ताओं, कप्तान और कोच का एक सही निर्णय था। उन्होंने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो खुद भी ऐसा ही करते। साथ ही धवन ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उन्हें अब भी उम्मीद है कि वह वापसी कर सकते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

धवन से पूछा गया कि अगर वह चयनकर्ता या टीम के कप्तान होते तो खुद को कब तक मौका देते? इसके जवाब में पूर्व कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि शुभमन पहले से ही टेस्ट और टी20 दोनों प्रारूपों में खेल रहे थे और वाकई अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। अगर मैं चयनकर्ता होता, तो मैं भी शुभमन को मौका देता । यह पूछे जाने पर कि क्या वह शुभमन को अपने ऊपर तरजीह देंगे? इस पर भी धवन ने हां कहा।

यह भी पढ़ें – Mumbai Indians vs Delhi Capitals: WPL में दिल्ली कैपिटल्स के पास इतिहास रचने का मौका, आज मुंबई इंडियंस से फाइनल जंग

इसके साथ ही धवन आने वाले किसी भी अवसर के लिए तैयार रहना चाहते हैं। धवन ने कहा- भले ही मौका न आए, मुझे अपने दिल में इस बात का पछतावा नहीं होगा कि मैंने खुद को तैयार नहीं किया। मेरे हाथ में जो कुछ भी है, मैं वह करना चाहता हूं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...