Ahoaib Akhtar : सूर्यकुमार यादव की तारीफ पाक कप्तान की आलोचना—शोएब अख्तर का बड़ा बयान

Atul Kumar
Published On:
Ahoaib Akhtar

Ahoaib Akhtar – एशिया कप 2025 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा पर जमकर गुस्सा निकाला और उन्हें तंज कसते हुए “आइंस्टीन” तक कह डाला। वजह थी टॉस जीतकर गलत फैसला लेना।

शोएब अख्तर का गुस्सा

शोएब अख्तर ने कहा कि दुबई की पिच रन चेज़ करने वाली टीम को फायदा दे रही थी और स्पिनरों को भरपूर मदद मिल रही थी। ऐसे हालात में सलमान अली आगा को गेंदबाजी चुननी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

अख्तर बोले—“सूर्यकुमार यादव ने बिल्कुल साफ बताया कि बाद में ड्यू आएगी और गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। हमारी बैटिंग लंबी है और हम चेज़ करना चाहते थे। लेकिन हमारे आइंस्टीन कप्तान ने पहले बैटिंग का फैसला कर लिया।”

पाकिस्तान का निराशाजनक स्कोर

टॉस के बाद पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा और दूसरे ओवर में एक और झटका लग गया। इसके बाद टीम कभी मैच में वापसी नहीं कर पाई। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बनाए।

भारत का आरामदायक चेज़

भारतीय टीम ने लक्ष्य को सिर्फ 16वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय स्पिनरों का जादू पूरे मैच में चला। कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके। वहीं शाहीन अफरीदी के कुछ रन न बनते तो पाकिस्तान की टीम 100 रन के आसपास ही सिमट जाती।

शोएब अख्तर ने दी शुभकामनाएं, की तुलना

शोएब ने टैपमैड पर कहा—“सलमान अली आगा को शुभकामनाएं, लेकिन कप्तानी समझदारी से करनी चाहिए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जो पिच रिपोर्ट दी, उसी हिसाब से फैसला लिया और जीत दर्ज की।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...