टीम से बाहर होने को लेकर Shreyas Iyer ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया क्यों हुआ ऐसा?

Ankit Singh
Published On:
Shreyas Iyer

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज Shreyas Iyer वनडे विश्व कप के दौरान से ही टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उन्हें इग्नोर किया गया था। वहीं इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि श्रेयस 1 जून से होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से भी लगभग बाहर होने वाले हैं।

ऐसे में सवाल ये खड़े होते हैं कि आखिर बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को लगातार नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। तो आखिरकार इस सवाल पर खुद श्रेयस ने ही चुप्पी तोड़ दी है और खुद बताया है कि आखिर वो टीम से बाहर क्यों हुए हैं?

Shreyas Iyer ने टीम से बाहर होने पर क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में श्रेयस ने एक इंटरव्यू के दौरान आखिरकार टीम से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही ये भी बताया है कि आखिरकार उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर क्यों किया गया। दरअसल, श्रेयस ने कहा कि मैनेजमेंट ने उन्हें रणजी खेलने को कहा है और वो उसी पर फोकस कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने कहा कि, “मैं अभी वर्तमान में रहना चाहता हूं। मुझे मैच (रणजी) खेलने के लिए कहा गया और मैं वही कर रहा हूं। मैं अभी जहां हूं वहां खुश हूं और मेरा पूरा फोकस यहीं है।” इतना ही नहीं बल्कि श्रेयस ने इसके बाद आगे कहा कि, कंडीशन चाहें जो भी हो मैं हमेशा आक्रामक होकर खेलने जाता हूं।

जाहिर है कि इस इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इतना जरुर कहा कि, जब आप नकारात्मक गेंदबाजी का सामना करते हैं और शुरुआत में डिफेंसिव अप्रोच के कारण रन नहीं बनते हैं तो आगे आकर आपको टीम को टार्गेट तक ले जाना होता है। यही मेरी मानसिकता थी। और यही है जिसमें मैं फंस गया। स्कोर की परवाह किए बिना मैं खुश था।

क्यों टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर?

गौरतलब है कि श्रेयस ने इस इंटरव्यू में अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह आक्रामक रवैया अपना रहे थे। वहीं काफी पहले से ही मैनेजमेंट के बीच ये चर्चा भी रही है कि श्रेयस के शॉट सेलेक्शन स्किल को और भी बेहतर करने की जरुरत है। यही कारण है कि उन्हें रणजी में खेलने की सलाह मिली। ऐसे में फिलहाल श्रेयस अपनी इसी कमजोरी पर काम कर रहे हैं और बेहतर बनने का प्रयास कर रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...