चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर , एमपी के युवा बल्लेबाज़ को मिला मौका

Kiran Yadav
Published On:
Shreyas Iyer ruled out of ODI series against New Zealand due to injury, MP's young batsman gets a chance

चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर , एमपी के युवा बल्लेबाज़ को मिला मौका :भारत और न्यूजीलैंड (IND v NZ) के बीच कल से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है.

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर की जगह मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को भारतीय टीम में मौका दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़ी खबर की जानकारी दी है।

बीसीसीआई ने आज दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, ‘टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़े : हैदराबाद में वनडे सीरीज से पहले साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से मिली भारतीय टीम, देखे तस्वीर

वह आगे के आकलन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे। भारतीय चयन समिति ने इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए श्रेयस अय्यर के स्थान पर रजत पाटीदार को नामित किया है। चोट का सटीक विवरण, ठीक होने में लगने वाला समय या उन्हें चोट लगने का विवरण बीसीसीआई द्वारा नहीं दिया गया था।

आपको बता दें कि साल 2021 की शुरुआत में श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे और अब एक बार फिर उन्हें चोट लग गई है, जो इस बार कमर की चोट बताई जा रही है. . श्रेयस अय्यर ने पिछले एक साल में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. कल के मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...