इस साल के सबसे बड़े सिक्सर किंग बने Shubman Gill, रोहित शर्मा को पछाड़ हासिल की नंबर 1 की पोजीशन

Pranjal Srivastava
Published On:
Shubman Gill

World Cup 2023 से पहले ही Shubman Gill ने अपने मंसूबे बाकी टीमों के सामने साफ कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज में जहां पहले मैच में गिल ने 74 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरे मैच में तो 94 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन ठोक डाले।

वहीं इस दौरान गिल ने जमकर छक्के और चौकों की भी बारिश की और उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, Shubman Gill ने इस सीरीज के दौरान छक्कों के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ Rohit Sharma तक को पछाड़ दिया है।

ये भी पढ़े: पहले वनडे में अर्धशतक, दूसरे में शतक, फिर भी तीसरे वनडे से बाहर हुए Shubman Gill, जानें BCCI ने क्यों लिया ये फैसला

साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने Shubman Gill

गिल ने छक्कों के मामले में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, गिल साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल गिल ने कुल 46 छक्के जड़े हैं। इस मामले में उन्होंने Hitman यानी Rohit Sharma को भी पछाड़ दिया है, जिनके नाम इस साल 43 छक्के दर्ज हैं।

ये भी पढ़े: Team India ने 12 साल बाद इंदौर में दोहराया इतिहास, रनों की बरसात कर बना डाला ये खास रिकॉर्ड

इतना ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में भी उन्होंने सभी को पछाड़ दिया है। गिल महज 36 पारियों में 2000 वनडे रनों से ज्यादा का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़े: World Cup 2023 में भी Axar Patel की वापसी मुश्किल! चोट के कारण तीसरे वनडे से भी हुए बाहर

शतक के मामले में भी गिल इस साल हैं टॉप पर

आपको बता दें कि छक्कों के मामले में ही नहीं बल्कि शुभमन गिल शतक के मामले में भी इस साल के टॉप खिलाड़ी बन चुके हैं। गिल ने इस साल शतक लगाने के मामले ने Virat Kohli तक को पछाड़ दिया है। गौरतलब है कि World Cup 2023 के मद्देनजर अगर गिल का फॉर्म देखा जाए, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले मेगा टूर्नामेंट में गिल Team India के लिए एक अहम चेहरा बन सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...