2023 विश्वकप के लिए शुभमन गिल को मिलेगा मौका, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Shubman Gill will get a chance for 2023 World Cup, former cricketer Yuvraj Singh gave a big reaction

2023 विश्वकप के लिए शुभमन गिल को मिलेगा मौका, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। युवराज सिंह का मानना है कि शुभमन गिल 2023 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं, वो टीम इंडिया के लिए ओपन कर सकते हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और वहां पर उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि इसके बावजूद बांग्लादेश टूर के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। शुभमन गिल ने दिखाया है कि अगर उन्हें लगातार मौका मिले तो फिर वो काफी रन बना सकते हैं।

ये भी पढ़े : रावलपिंडी पिच विवाद को लेकर कप्तान बाबर आज़म ने किया बड़ा खुलासा

पीटीआई के मुताबिक युवराज ने कहा :

“मेरे हिसाब से शुभमन गिल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरे हिसाब से वह 2023 विश्व कप में भारत के लिए ओपनिंग करने के प्रबल दावेदार हैं।”

इससे पहले बांग्लादेश दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि गिल का परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में काफी अच्छा रहा है तो फिर किस आधार पर आप उन्हें टीम से ड्रॉप कर सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा :

“शुभमन गिल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्हें विश्व कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। ऐसा नहीं है कि वह थके हुए हैं और उन्हें किसी तरह के वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली.”

शुभमन गिल के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने अबतक 14 वनडे मैचों में 61.27 औसत से 674 रन बनाए जिसमे चार अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...