IPL 2024 का पहला 5 विकेट हॉल लेकर गुजरात टाइटंस को अकेले ही दी मात, कौन हैं Yash Thakur?

Pranjal Srivastava
Published On:
Yash Thakur

IPL 2024 के 21वें मुकाबले में बीते दिन रविवार को Lucknow Super Giants ने Gujarat Titans को रोमांचक मुकाबले में मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। इस मैच के हीरो रहे युवा गेंदबाज Yash Thakur, जिन्होंने अकेले ही 5 विकेट लेकर आधी गुजरात टीम को पवेलियन रवाना कर दिया। यश इस सीजन के पहले 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

खास बात तो यह है कि यश ने ये कमाल तब कर दिखाया जब LSG के स्टार तेज गेंदबाज Mayank Yadav महज 1 ओवर के बाद ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। मयंक ने LSG के लिए पिछले 2 मकुाबलों में 6 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में उनके मैदान से जाते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मयंक की कमी यश ठाकुर ने पूरी कर दी।

3.5 ओवर, 30 रन – 5 विकेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में यश ठाकुर लखनऊ टीम के लिए 12वां मैच खेलने उतरे थे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले ओवर से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। उनका पहला शिकार भी रहे Shubman Gill, जो यश की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद तो युवा गेंदबाज ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान 3.5 ओवर में महज 30 रन देकर कुल 5 विकेट हासिल किए।

बता दें कि आईपीएल 2024 में किसी भी गेंदबाज का यह अब तक का पहला 5 विकेट हॉल है। ठाकुर की इस घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ की टीम ने आईपीएल इतिहास में पहली हार गुजरात को धूल चटा दी। इसके साथ ही वो इस मैच के हीरो भी रहे और मैन ऑफ द मैच भी।

कौन हैं Yash Thakur?

आपको बता दें कि 24 साल के यश ठाकुर घरेलु क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं। युवा गेंदबाज अपनी गेंदबाजी के लिए उमेश यादव को अपना आदर्श मानते हैं। अपने शुरुआती वर्षों के दौरान उमेश की गेंदबाजी से प्रभावित होकर ही यश ने गेंदबाज बनने का मन बना लिया। उनका मानना है कि वो आज जो कुछ भी हैं, वो सिर्फ उमेश यादव की वजह से ही हैं। वो अपने करियर के दौरान उनके ही नक्सोकदम पर चले हैं।

हालांकि चौकाने वाली बात यह है कि यश अपने करियर के शुरूआत में गेंदबाज बनना ही नहीं चाहते थे। उनके पहले आदर्श MS Dhoni थे। ऐसे में धोनी को वर्ल्ड कप जीतते हुए देखकर ठाकुर का सपना विकेटकीपर बनने का था और उन्होंने इसे आजमाया भी। हालांकि जब विदर्भ के पूर्व कप्तान और कोच प्रवीण हिंगणीकर ने उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करते देखा तब उन्होंने ही यश को अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने की सलाह दी।

घरेलु क्रिकेट में यश का करियर

बता दें कि यश ने विदर्भ के लिए 22 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 67 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 37 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 54 विकेट दर्ज हैं। वहीं यश के पास 48 टी20 मैचों का अनुभव भी है, जिसमें उनके नाम 69 विकेट दर्ज है।

LSG के लिए यश ठाकुर का करियर

दरअसल, यश ठाकुर ये पहली बार LSG के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी यश को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2023 से पहले 45 लाख रुपये में खरीदा था। उनका ये सीजन अच्छा रहा था, क्योंकि साल 2023 में यश ने LSG के लिए 9 मैच खेले और 9.08 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट हासिल किए।

वहीं इसके बाद अब IPL 2024 यश के लिए LSG की तरफ से दूसरा सीजन है, जो काफी बेहतरीन साबित होता नजर आ रहा है। इस सीजन में पहले 3 मुकाबलों में ही यश ठाकुर ने 6 विकेट हासिल कर लिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...