SL vs SA: स्टेडियम तक पहुंचने के लिए श्रीलंका टीम को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, कप्तान ने बयां किया अपना दर्द

Pranjal Srivastava
Published On:
SL vs SA

T20 World Cup 2024 का आगाज हो चुका है और इस मेगाटूर्नामेंट का चौथा मुकाबला आज 3 जून को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाना है। हालांकि इस मुकाबले से पहले श्रीलंका टीम के कप्तान वनिंदु हसरंगा ने बताया है कि उन्हें और उनकी टीम को इस मुकाबले से पहले स्टेडियम तक पहुंचने के लिए कठिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

श्रीलंका टीम को स्टेडियम पहुंचने में लगे 90 मिनट

गौरतलब है कि इस मेगाटूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुआ है और यहां मुकाबले के लिए पहुंची सभी टीमों को अलग-अलग होटलो में ठहराया गया है। ऐसे में श्रीलंका टीम को न्यूयॉर्क स्टेडियम से 90 मिनट की दूरी पर रुकवाया गया है। इसी वजह से हसरंगा एंड कंपनी को नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

हसरंगा ने स्टेडियम तक पहुंचने की मुश्किलों का खुलासा करते हुए बताया है कि, “नहीं, अगर हम रोशनी के नीचे खेलते हैं, तो हम 10:30 बजे रोशनी के नीचे सब कुछ तैयार करते हैं। एकमात्र चिंता यह है कि हमें मैदान पर जल्दी आना होगा। हमें सुबह साढ़े सात बजे आना पड़ा क्योंकि हम मैदान से काफी दूर थे। मैदान पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। यही हमारी एकमात्र चिंता है।”

दोनों टीमों की पहली भिड़ंत आज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका (SL vs SA) दोनों टीमों के लिए ये इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला है, इसलिए दोनों ही टीमें जीत के साथ ही अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में जाहिर तौर पर ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...