स्मिथ और लाबुशाने ने की शानदार बल्लेबाज़ी , वेस्टइंडीज ने बिना विकट खोये 74 रन बनाए

Kiran Yadav
Published On:
Smith and Labushane batted brilliantly, West Indies scored 74 runs without losing a wicket

स्मिथ और लाबुशाने ने की शानदार बल्लेबाज़ी , वेस्टइंडीज ने बिना विकट खोये 74 रन बनाए : पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन बल्लेबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकट खोये 74 रन बना लिए हैं।

टैगनारायन चंद्रपॉल 47 और क्रैग ब्रैथवेट 18 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 598/4 के स्कोर पर घोषित की। वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर अब भी 524 रन पीछे है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे दिन भी मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी जारी रखी और दोनों ने दो सौ से ज्यादा रनों की साझेदारी की. लाबुशेन ने शानदार दोहरा शतक लगाया और वह 204 रन बनाकर क्रेग ब्रैथवेट का शिकार बने।

ये भी पढ़े : वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने लगाया 29वा शतक , महान बल्लेबाज़ डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी की

स्मिथ भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने भी पहले अपना शतक पूरा किया और फिर दोहरा शतक लगाने में सफल रहे. ट्रेविस हेड ने भी उनका साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 196 रन जोड़े।

हेड बदकिस्मत रहे और 99 के स्कोर पर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी भी घोषित कर दी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 152.4 ओवर खेलकर चार विकट के नुकसान पर 598 रनों का स्कोर खड़ा किया।

स्मिथ 200 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रैथवेट ने दो विकेट , जेडन सील्स और काइल मायर्स ने एक एक विकट लिया।

वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने आए टैग नरेन और क्रैग ब्रैथवेट ने कंगारू गेंदबाजों का शानदार सामना किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे। इस तरह वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 25 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 74 रन बना लिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...