Mohammed Shami की रफ्तार के आगे Smith हुए चारो खाने चित, देखते ही देखते बिखर गई गिल्लियां, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Mohammed Shami

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की श्रंखला का आगाज हो चुका है, जिसमें से पहला वनडे आज शुक्रवार यानी 22 सितंबर को मोहली के आईएस बिंद्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में Team India के कप्तान KL Rahul ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला कही ना कही सही साबित हुआ, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इस दौरान Mohammed Shami ने मैच के पहले ही ओवर में Mitchell Marsh को चलता कर दिया। हालांकि इसके बाद David Warner और Steve Smith ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शानदार साझेदारी की, लेकिन एक बार फिर Mohammed Shami ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और इस बार Steve Smith को क्लीन बोल्ड कर दिया।

ये भी पढ़े: Mohammed Shami ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका, महज 1 रन पर Mitchell Marsh को भेजा पवेलियन

Mohammed Shami ने Steve Smith को किया क्लीन बोल्ड

आपको बता दें कि ये नजारा मैच के 22 वें ओवर में देखने को मिला, जब Steve Smith 60 गेंदों में 41 रन बनाकर क्रीज पर सेट होकर खेल रहे थे। इस दौरान 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर Mohammed Shami ने अपनी रफ्तार का जादू चलाया और Steve Smith उसका शिकार बन गए। इस दौरान स्मिथ Shami की तेज रफ्तार गेंद का सामना नहीं कर पाए और गेंद अंदर को घूमती हुई सीधे उनके विकेट की गिल्लियां उड़ा ले गई।

ये भी पढ़े: IND vs AUS मैच में भी बारिश बनी मुसीबत, रोमांचक मैच पर लगा ब्रेक

मैच का हाल

इस दौरान David Warner ने 53 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद Ravindra Jadeja ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। वहीं उनके अलावा Steve Smith ने 41(60) जबकि Marnus Labuschagne ने 39(49) रनों की पारी खेली। वहीं अभी Cameron Green 30*(51) और Josh Inglis 12*(18) रनों के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। वहीं इस दौरान जहां Mohammed Shami ने 2 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं Ravindra Jadeja और Ravichandran Ashwin को 1-1 सफलता हाथ लगी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।