Smriti Mandhana ने द हंड्रेड महिला के दौरान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गई ये कारनामा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Pranjal Srivastava
Published On:
Smriti Mandhana 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी Smriti Mandhana इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने में लगी हुई हैं। इस दौरान मंधाना ने बीते दिन Wales Fire और Southern Brave के बीच खेले गए एक धमाकेदार मुकाबले में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेल दी है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में मंधाना अब तक 5 बार 50 रनों से ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं, जो अब तक किसी और महिला खिलाड़ी ने नहीं किया है। वो ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं इसके साथ ही मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और इस बार भी वो द हंड्रेड में एक खास कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

ये भी पढ़ें: International Cricket में 2000 चौके जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

images 2 2

Smriti Mandhana बनीं द हंड्रेड महिला में 500 रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी

आपको बता दें कि द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में अब तक 5 बार 50 रन से ज्यादा स्कोर करके स्मृति मंधाना ने इतिहास तो रचा ही, इसके साथ ही वो द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में 500 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस लिस्ट में 497 रनों के साथ पहले नंबर पर Natalie Sciver का नाम था, लेकिन अब हाल ही में Wales Fire के खिलाफ महज 42 गेंदों में 11 चौकों के साथ 70 रन की पारी के साथ ही मंधाना ने उन्हें पछाड़ दिया है और इस टूर्नामेंट में 500 रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

ये भी पढ़ें: वनडे डेथ ओवर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज

images 2 4

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Wales Fire की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना दिए। इस दौरान वेल्श फायर की बल्लेबाज Haley Mathews ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इसके जवाब में Southern Brave 20 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 161 रन ही बना सकी। इस दौरान भले ही Southern Brave को एक धमाकेदार शुरुआत मिली, जहां मंधाना और व्याट ने पहले विकेट के लिए ही 96 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद मैच का रुख पलट गया। वहीं इस मैच के अंतिम ओवर में ब्रेव के सामने 9 रन बनाने की चुनौती थी, लेकिन मैथ्यू ने इस दौरान अपने ओवर में सिर्फ 4 ही रन दिए, लिहाजा, सदर्न ब्रेव की टीम 4 रनों से इस मैच को हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...