Fastest Century : विराट कोहली पीछे छूटे – स्मृति मंधाना ने बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
Fastest Century

Fastest Century – दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने महज 50 गेंदों में शतक ठोककर वनडे इतिहास की सबसे तेज भारतीय सेंचुरी बना दी।

इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक लगाया था।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक

  • मंधाना ने 63 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली।
  • उनकी पारी में 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
  • उन्होंने 18वें ओवर में अलाना किंग के खिलाफ छक्का जड़कर अपना 13वां वनडे शतक पूरा किया।
  • हरमनप्रीत कौर (53 रन) के साथ उनकी 121 रनों की साझेदारी भारत की पारी का हाइलाइट रही।

महिला वनडे में सबसे तेज शतक

स्मृति मंधाना ने महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने बेथ मूनी और करेन रोल्टन को पीछे छोड़ा।

  • सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक जमाया था।

महिला वनडे में सबसे तेज शतक (Top 5)

गेंदेंखिलाड़ीविपक्षी टीममैदानसाल
45मेग लैनिंगन्यूजीलैंडनॉर्थ सिडनी ओवल2012
50स्मृति मंधानाऑस्ट्रेलियादिल्ली2025
57करेन रोल्टनदक्षिण अफ्रीकालिंकन2000
57बेथ मूनीभारतदिल्ली2025
59सोफी डिवाइनआयरलैंडडबलिन2018

मैच का हाल

  • भारत की शुरुआत धीमी रही, प्रतीका रावल (10) और हरलीन देओल (11) जल्दी आउट हुईं।
  • मंधाना और हरमनप्रीत ने मिलकर पारी को संभाला।
  • हालांकि 22वें ओवर तक दोनों बड़ी साझेदारी के बाद आउट हो गईं।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...