WPL को लेकर स्मृति मंधाना ने दिया बड़ा बयान– डब्ल्यूबीएल का आगाज हो चुका है, इस टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहले मैच से हुई है।
वहीं वूमेन प्रीमियर लीग के फैंस के लिए खुशखबरी भी है, क्योंकि यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट साल में एक ही बार होता है, जो कि अब शुरू हो चुका है।
ऐसे में कल एक इंटरव्यू में स्मृति मंधाना जिसे हर क्रिकेट प्रेमी जानता है, आरसीबी की कैपिटल स्मृति मंधाना ने एक बड़ा बयान दिया है, वह कुछ इस प्रकार हैं-
“सबसे पहले, मुझे आरसीबी मैनेजमेंट को आरसीबी जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बनने और नेतृत्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहिए। यह एक रोमांचक के साथ ही चुनौतीपूर्ण अवसर भी है। WPL महिला क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट है, और मुझे उम्मीद है कि हम सभी अपने प्रदर्शन और उपस्थिति के जरिए बहुत सारी महिलाओं को खेल में आने के लिए प्रेरित करेंगे।”
– स्मृति मंधाना…
The much-awaited TROPHY reveal 😍#WPL #WPL2023 #CricketTwitter pic.twitter.com/r2djUnlAoq
— Women’s CricZone (@WomensCricZone) March 4, 2023
आपको बता दें आरसीबी ने अपनी इस सपोर्ट फॉर ऑल क्रिकेट रणनीति के हिस्से के रूप में 901 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है.
इसका मेन उद्देश्य है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सुनिश्चित करना और भारत में महिलाओं के विकास लिए समान अवसर में योगदान देना.
इसी से प्रेरित होकर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने आगे यह कहा
“हमारे लिए यह बेहद उत्साहजनक है कि आरसीबी जैसी फ्रेंचाइजी महिलाओं की समान भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है और एक टीम बनाने और भारत के विकास में योगदान देने के लिए एक बड़ी राशि का निवेश करती है।”
–स्मृति मंधाना
एक नजर इस भी डालें
- Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा
- PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं
- IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
- Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर
- Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?



















