Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना का तूफानी शतक – प्रतीका रावल संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
Smriti Mandhana

Smriti Mandhana – स्मृति मंधाना की दमदार बल्लेबाजी ने भारतीय वुमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई।

बेंगलुरु में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रनों से हराया, जो कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। इस मैच में मंधाना के साथ प्रतीका रावल ने भी रिकॉर्ड बुक में बड़ा नाम दर्ज कर दिया।

स्मृति मंधाना–प्रतीका रावल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में मंधाना और रावल के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ यह जोड़ी वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला जोड़ी बन गई।


इससे पहले यह रिकॉर्ड 2000 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और लिसा केइटली के नाम था, जिन्होंने एक साल में 905 रन बनाए थे।

महिला वनडे में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियां

रनखिलाड़ीसाल
1028स्मृति मंधाना–प्रतीका रावल2025
905बेलिंडा क्लार्क–लिसा केइटली2000
834सूज़ी बेट्स–रेचल प्रीस्ट2015
775रेचल हेन्स–एलिसा हीली2022
708लिज़ेल ली–लॉरा वोल्वार्ड्ट2021

मंधाना का धमाका

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 292 रन बनाए। मंधाना ने सिर्फ 91 गेंदों पर 117 रन ठोके, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 40 रन बनाए।

गेंदबाजों का जलवा

भारत के स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 190 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में क्रांति गौड़ सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 3 विकेट झटके।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...