Sourav Ganguly : सूर्यकुमार यादव की सेना को समर्पित जीत पर बोले गांगुली – जानें क्या कहा

Atul Kumar
Published On:
Sourav Ganguly

Sourav Ganguly – एशिया कप 2025 में हुआ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला जहां एकतरफा जीत के कारण क्रिकेट फैंस को निराश कर गया, वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली भी इस मैच से खुश नहीं दिखे।

गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान की टीम कहीं से भी प्रतिस्पर्धी नहीं लगी और मैच का रोमांच पूरी तरह गायब था।

सौरव गांगुली क्यों हुए निराश?

भारत ने पाकिस्तान को बेहद आसानी से हराया। मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम कभी भी टक्कर देती नहीं दिखी। गांगुली ने खुलासा किया कि उन्होंने मुकाबले के पहले 15 ओवरों के बाद ही इसे देखना बंद कर दिया और इंग्लिश प्रीमियर लीग का मैनचेस्टर डर्बी देखना शुरू कर दिया।

गांगुली ने मैनचेस्टर डर्बी का दिया उदाहरण

गांगुली ने मजाकिया लहजे में कहा,
“मैंने जो देखा उससे हैरान नहीं हूं। पाकिस्तान की तरह ही मैनचेस्टर यूनाइटेड भी अपने डर्बी मुकाबले में कहीं नजर नहीं आया। मैंने क्रिकेट बंद करके फुटबॉल देखना शुरू कर दिया।”
रविवार को मैनचेस्टर सिटी ने यूनाइटेड को 3-0 से हराया था।

आतंकवाद पर गांगुली का बयान

मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और कहा कि यह जीत भारतीय सेना और पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को समर्पित है। इस पर गांगुली ने प्रतिक्रिया दी—
“आतंकवाद का खात्मा होना बेहद जरूरी है, लेकिन खेल कभी रुकना नहीं चाहिए। चाहे वह किसी भी देश में हो, आतंकवाद का सफाया होना चाहिए।”

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा था?

सूर्या ने कहा था,
“हमने टीम के साथ मिलकर यह फैसला किया था। पाकिस्तान को हमने खेल के जरिए जवाब दिया। यह जीत सशस्त्र बलों को समर्पित है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया। हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर ने कप्तान के तौर पर पूरे किए 7000 इंटरनेशनल रन, विराट कोहली की खास लिस्ट में शामिल

PAK vs ENG – पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते ...

IND W vs SL W
|

IND W vs SL W : पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

IND W vs SL W – डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने 9 छक्कों से मचाई सनसनी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 130 रन का लक्ष्य

PAK vs ENG – एजबेस्टन टेस्ट में डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के नंबर-9 बल्लेबाज रजाउल्लाह खान ने शुक्रवार को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन पर एबी डिविलियर्स ने उठाया सवाल

IND vs AFG – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग XI को ...