दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंकाया

Kiran Yadav
Published On:
South African all-rounder Dwayne Pretorius surprised everyone by retiring from international cricket.

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंकाया : दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ड्वेन प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस अहम खबर की जानकारी दी. ड्वेन प्रीटोरियस ने क्रिकेट टी20 और टी10 के छोटे प्रारूपों पर ज्यादा ध्यान देने और अपने जीवन को संतुलित करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है.

उन्होंने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच पिछले साल भारत के खिलाफ इंदौर में टी20 प्रारूप में खेला था। उसके बाद वह अंगूठे की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे और दोबारा दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते नज़र नहीं आये।

ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सभी साथी खिलाड़ियों और कोचों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही परिवार के सहयोग को लेकर भी बड़ी बात लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में लिखा, ‘कुछ दिन पहले मैंने अपने जीवन का सबसे कठिन फैसला लिया। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। मैं अब अपना ध्यान टी20 और अन्य छोटे प्रारूपों की ओर लगाना चाहता हूं, जिससे मैं अपने करियर और निजी जीवन में संतुलन बना सकूं।

ये भी पढ़े : उमरान मालिक के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान

इसके बाद उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही सभी कोचों का शुक्रिया अदा किया और फिर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विशेष जिक्र करते हुए लिखा, ‘मैं फाफ को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। क्योंकि उनकी वजह से ही मैं फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सका।’ फाफ ने मेरा साथ दिया और मेरी मदद की जिससे मैं एक बेहतर खिलाड़ी बना।

आपको बता दें कि 33 वर्षीय ड्वेन प्रिटोरियस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट, 27 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...